Bank Customer Cheque Book Invalid: अगर आपका खाता उन 8 सरकारी बैंकों में है जिनका विलय दूसरे सरकारी बैंकों में हो गया है तो तुरंत अलर्ट हो जाइए. क्योंकि 1 अप्रैल 2021 से इन आठ बैंकों के ग्राहकों की पुरानी चेक बुक, पासबुक और IFSC कोड अवैध हो जाएंगे.
Trending Photos
नई दिल्ली: Bank Customer Cheque Book Invalid: अगर आपका खाता उन 8 सरकारी बैंकों में है जिनका विलय दूसरे सरकारी बैंकों में हो गया है तो तुरंत अलर्ट हो जाइए. क्योंकि 1 अप्रैल 2021 से इन आठ बैंकों के ग्राहकों की पुरानी चेक बुक, पासबुक और IFSC कोड अवैध हो जाएंगे. मतलब आपको पैसों का लेन देन करने में मुश्किल आ सकती है,  क्योंकि आपका चेकबुक सिर्फ कागज का टुकड़ा रह जाएगा, इससे न तो पैसा निकाल सकेंगे और न ही जमा कर सकेंगे.

बैंक जाकर नए चेकबुक के लिए आवेदन दें 

अगर आपका खाता भी इन 8 सरकारी बैंकों में है तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि तुरंत ये काम निपटा लें क्योंकि सिर्फ आज और सोमवार को ही बैंक काम करेंगे. इसके बाद होली की छुट्टिया शुरू हो जाएंगी. इसलिए आज ही अपने बैंक की शाखा में जाएं और नया चेकबुक के लिए संपर्क करें और एप्लीकेशन दें. अगर आप अभी चेक बुक के लिए आवेदन करते हैं तो आपको 8-10 दिन बाद नई चेक बुक मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें- एक्सपायर हो गया Driving Licence, RC तो घबराएं नहीं! अब 30 जून तक रहेंगे मान्य

इन बैंकों का हुआ है विलय

आपको बता दें कि सरकार ने जिन 8 बैंकों का विलय किया है इसमें कौन कौन हैं. ताकि आपको पता रहे कि किस बैंक में जाना है. 
1. देना बैंक (Dena Bank) और विजया बैंक (Vijaya Bank) का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में हुआ था. यह 1 अप्रैल 2019 से ही प्रभावी हो गया है.
2. ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (UBI) का विलय पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में में विलय हुआ है.
3. सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) का केनरा बैंक (Canara Bank) में विलय हुआ है.
4. आंध्रा बैंक (Andhra Bank) व कॉरपोरेशन बैंक (Corporation Bank) का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) में विलय हुआ है.
5. इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) का इंडियन बैंक (Indian Bank) में विलय हुआ है. 1 अप्रैल 2020 से प्रभाव में आया है.

इन बैंकों के ग्राहकों को हर हाल में 1 अप्रैल 2021 से नया चेक बुक लेना होगा. हालांकि, सिंडीकेट और केनरा बैंक के ग्राहकों के मामले में थोड़ी राहत मिली है. सिंडीकेट बैंक की मौजूदा चेक बुक 30 जून 2021 तक मान्य रहेंगी. उसके बाद नया चेक बुक लेना होगा.
ये भी पढ़ें– पेंशनर्स के लिए EPFO की खास पहल! घर बैठे मिलेगी हर जानकारी, ऑफिसों के नहीं लगाने होंगे चक्कर
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *