शेयर करें
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार से बड़ा बदलाव किया है। बैंक ने 1200 से अधिक ब्रांचों के नाम, कोड और आईएफएससी कोड्स बदल दिए हैं। इसमें कुछ समय पहले मर्ज हुई एसबीआई की कुछ शाखाएं भी शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसबीआई ने जिन ब्रांचों के नाम, कोड और आईएफएससी कोड्स बदले गए हैं, उनकी पूरी लिस्ट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड की है। जिन बैंक की ब्रांचों में बदलाव हुआ है, उनमें मुंबई, दिल्ली, बैंगलुरु, चंडीगढ़, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, पटना आदि जैसी ब्रांच शामिल हैं।
अहमदाबाद में स्थित गोपीपुरा ब्रांच को बदलकर सूरत मुख्य (चौक बाजार) कर दिया है। वहीं, इसका ब्रांच कोड 488 हो गया है। पहले ब्रांच कोड 2649 था। इसके अलावा इसका आईएफएससी कोड SBIN00488 कर दिया गया है। पहले इसी ब्रांच का आईएफएससी नंबर SBIN02649 था।
इसी तरह दिल्ली में स्थित आईएफएसआई टावर के नाम को बदलकर नेहरू प्लेस ब्रांच कर दिया गया है। अब इसका ब्रांच कोड 04688 होगा। इसी तरह इस ब्रांच को आईएफएससी कोड SBIN04688 होगा।
ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम खेलकर Youtube पर कमाए इतने पैसे, जानकर हो जाएंगे दंग!
जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।
ऐप्सआरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयताअस्वीकरणसाइट जानकारीआर्काइव
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT Smartcast
