देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने ग्राहकों से पुराने आईएफएससी और एमआईसीआर कोड को 1 अप्रैल से पहले बदलने को कहा है। बैक के अनुसार 31 मार्च 2021 के बाद से ये कोड काम नहीं करेंगे। अगर आपको पैसे ट्रांसफर करने हैं तो उसके लिए आपको बैंक से नया कोड लेना होगा।
सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
पंजाब नेशनल बैंक ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। बैंक ने कहा है कि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की पुरानी चेकबुक और IFSC/MICR Code सिर्फ 31 मार्च तक ही काम करेंगे। इसके बाद आपको बैंक से नया कोड और चेकबुक लेना होगा। ग्राहक अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001802222/18001032222 पर फोन भी कर सकते हैं।
1 फरवरी से ATM से पैसे निकालने के नियमों में होगा बदलाव
1 फरवरी से पंजाब नेशनल बैंक ग्राहक गैर ईएमवी (EMV) एटीएम मशीनों से पैसे नहीं निकाल पाएंगे। पीएनबी ने धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया है। नॉन ईएमवी एटीएम या गैर ईएमवी एटीएम वो होते हैं जिनमें एटीएम या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल लेनदेन के दौरान नहीं किया जाता इसे बस आपको शुरुआत में एक कार्ड को एक बार स्वैप करना होता है। इन मशीनों में कार्ड की मैगनेटिक पट्टी के जरिए पढ़ा जाता है। जबकि ईएमवी मशीन में कार्ड कुछ सेंकेंड के लिए लॉक भी हो जाता है।
1 अप्रैल 2020 को हुआ था विलय
1 अप्रैल 2020 को सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का मर्जर कर दिया था। देश में सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) है जिसकी करीबन 24,000 शाखाएं और 2.45 लाख कर्मचारियों के साथ 38 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का व्यवसाय है। यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की सभी शाखाएं अब पीएनपी की शाखाओं के रूप में काम कर रही हैं। बैंक की 11,000 से अधिक शाखाएं और 13,000 से अधिक एटीएम अब कार्यरत हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *