Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana toll free number. बीमा कंपनियां फसलों का बीमा करते समय बड़े-बड़े वायदे करती हैं, लेकिन जब प्राकृतिक आपदा के चलते फसल बर्बाद हो जाती हैं तो कई बार क्लेम देते समय कंपनियां किसानों को कई चक्कर लगवाती हैं, औपचारिकताओं के नाम पर परेशान करती हैं. किसानों की इसी तरह की परेशानी को ध्यान में रखते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय एक टोल फ्री नंबर जारी करने वाला है, जो केवल फसल बीमा के क्लेम से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए होगा. अगले सप्ताह इसे लांच करने की पूरी संभावना है.
कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक 37 करोड़ किसानों को लाभ मिल चुका है. साल 2023 में इस योजना से तीन करोड़ 12 लाख किसान और जुड़ गए हैं. किसान प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा तो कराते हैं, पर फसल बर्बाद होने के बाद क्लेम करने पर किसानों को उसका स्टेटस बताने वाला कोई नहीं होता है. कब तक क्लेम मिलने की संभावना है, जिससे वो अगली फसल की तैयारी कर सकें. लेकिन किसानों को इस तरह की परेशानी से रूबरू नहीं होना पड़ेगा.
आ गया गेहूं का नया बीज, अक्टूबर से हो सकेगी बुआई, नहीं पड़ेगा सर्दी-गर्मी का असर, मिलेगी बंपर पैदावार
जल्द ही किसानों की फसल बीमा से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान एक फोन कॉल पर मिलेगा. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय टोल फ्री नंबर 14447 जारी करेगा. देश के किसी भी कोने में बैठा किसान अपने क्लेम का स्टेटस जान सकेगा और संबंधित शिकायत कर सकेगा. छत्तीसगढ़ में इसका पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा है, जिसके बाद पूरे देश के लिए यह नंबर लांच किया जाएगा. मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार टोल फ्री नंबर पूरी तरह से तैयार है, संभावना है कि अगले सप्ताह इसे लांच कर दिया जाएगा.
इस तरह होगा समस्या का समाधान
किसानों को इस टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करना होगा. फिर बीमा संबंधी दस्तावेजों और प्राकृतिक आपदा की जानकारी देनी होगी. इसके बाद आपको एक आईडी दी जाएगी. इतना ही नहीं शिकायत दर्ज कराने के बाद किसानों के पास एसएमएस आएगा. जब किसान को शिकायत का फॉलोअप लेना हो, कॉल करके आईडी बताना होगा, उसका स्टेटस मिल जाएगा.
Tags: Agriculture, Farmer, Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana
जब नहीं बन पाए हीरो, पर्दे पर निभाए अजीबो-गरीब किरदार, बन गए एक्टिंग के सरताज, अब करोड़ों में है नेटवर्थ
सफेद ड्रेस…हाथों में टेस्टी मॉकटेल, इंदौर में समर मेनिया का चला जादू, रेसिपी बता जीते ईनाम
मौसम विभाग से कम नहीं ये चिड़िया, इसके अंडे बताते हैं इस साल कैसा रहेगा मानसून! PHOTOS में जानें कैसे
इस दिन सुबह-सुबह खाली हो जाता है पूरा गांव! जंगल में चले जाते हैं लोग, खुले रहते हैं घर, जानें वजह
छोटी-छोटी बातों पर पारा हो जाता है हाई? रिश्तों में तकरार कम करने के लिए करें 7 उपाय, दूर होगी कड़वाहट
अपनी डाइट में शामिल करे ये पांच फल और सब्जियां, किडनी हो जाएगी फिट, साफ हो जाएगी खून की सारी गंदगी
सर से पिता का उठा हाथ, तो मां ने दुकान चलाकर बेटी के सपने को दी उड़ान, आज कोच बन…बच्चों से रही ट्रेनिंग
जीव जो कभी नहीं मरते हैं, कोई देता है मौत को धोखा, तो कुछ की बहुत लंबी उम्र उन्हें बना देती है ‘अमर’
कान्स फिल्म फेस्टिवल में छाईं आस्था शाह, 1 बीमारी के चलते मिला मौका, स्टाइल से जीत रहीं सबका दिल
