Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana toll free number. बीमा कंपनियां फसलों का बीमा करते समय बड़े-बड़े वायदे करती हैं, लेकिन जब प्राकृतिक आपदा के चलते फसल बर्बाद हो जाती हैं तो कई बार क्लेम देते समय कंपनियां किसानों को कई चक्कर लगवाती हैं, औपचारिकताओं के नाम पर परेशान करती हैं. किसानों की इसी तरह की परेशानी को ध्यान में रखते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय एक टोल फ्री नंबर जारी करने वाला है, जो केवल फसल बीमा के क्लेम से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए होगा. अगले सप्ताह इसे लांच करने की पूरी संभावना है.
कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक 37 करोड़ किसानों को लाभ मिल चुका है. साल 2023 में इस योजना से तीन करोड़ 12 लाख किसान और जुड़ गए हैं. किसान प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा तो कराते हैं, पर फसल बर्बाद होने के बाद क्लेम करने पर किसानों को उसका स्टेटस बताने वाला कोई नहीं होता है. कब तक क्लेम मिलने की संभावना है, जिससे वो अगली फसल की तैयारी कर सकें. लेकिन किसानों को इस तरह की परेशानी से रूबरू नहीं होना पड़ेगा.
आ गया गेहूं का नया बीज, अक्टूबर से हो सकेगी बुआई, नहीं पड़ेगा सर्दी-गर्मी का असर, मिलेगी बंपर पैदावार
जल्द ही किसानों की फसल बीमा से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान एक फोन कॉल पर मिलेगा. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय टोल फ्री नंबर 14447 जारी करेगा. देश के किसी भी कोने में बैठा किसान अपने क्लेम का स्टेटस जान सकेगा और संबंधित शिकायत कर सकेगा. छत्तीसगढ़ में इसका पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा है, जिसके बाद पूरे देश के लिए यह नंबर लांच किया जाएगा. मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार टोल फ्री नंबर पूरी तरह से तैयार है, संभावना है कि अगले सप्ताह इसे लांच कर दिया जाएगा.
इस तरह होगा समस्या का समाधान
किसानों को इस टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करना होगा. फिर बीमा संबंधी दस्तावेजों और प्राकृतिक आपदा की जानकारी देनी होगी. इसके बाद आपको एक आईडी दी जाएगी. इतना ही नहीं शिकायत दर्ज कराने के बाद किसानों के पास एसएमएस आएगा. जब किसान को शिकायत का फॉलोअप लेना हो, कॉल करके आईडी बताना होगा, उसका स्टेटस मिल जाएगा.
बुढ़ापे तक जवानी जैसी आंखों की रोशनी रखनी है बरकरार? अपनाएं ये 5 आसान तरीके, 80 की उम्र में भी देख सकेंगे रंगीन दुनिया!
इस पेड़ की पत्ती और फली में हैं अनेकों गुण, पेट दर्द से लेकर सिर दर्द और किडनी जैसी बीमारियों को करता है दूर
Success Story : लाखों की नौकरी छोड़ पास की UPSC परीक्षा, किसान की इकलौती बेटी का कमाल
UPSC First Attempt Toppers: पहला अटेंप्ट, पहली रैंक! यूपीएससी के इतिहास में दर्ज है इन IAS अफसरों के नाम
रैंप पर रॉक! मॉम और बच्चों ने किया वॉक, जलवा देख मिस इंडिया वर्ल्ड हुई फैन, देखें फोटो
मां सीता पर किया फूहड़ जोक, जेल की खाई हवा, यहीं से रातोंरात बना स्टार, अब 1 बच्चे की मां से कर डाली दूसरी शादी
गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल करे ये 5 साग… हड्डियां होंगी लोहे जैसी मजबूत! शुगर भी होगा कंट्रोल
अब इस दुनिया में नहीं हैं दूरदर्शन के ये 5 सितारे, घर-घर बनाई थी जबरदस्त पहचान, 1 ने तो लोगों को सिखाया था हंसना
पूर्व सीएम शिवराज सिंह के घर के पास है 'फुलेरा पंचायत'? रील और रियल जिंदगी में नहीं है फर्क, ऐसा दिखता है असल गांव
