Vote
Bank new rules from july 1 अगर आपके घर में किसी का खाता SBI या Canara Bank/syndicate bank में है तो इस हफ्ते से बैंकिंग बदल रही है। इन बदलावों में Cash निकालने पर ज्‍यादा चार्ज देना पड़ सकता है।
नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। अगर आपके घर में किसी का खाता SBI या Canara Bank/syndicate bank में है तो इस हफ्ते से बैंकिंग बदल रही है। इन बदलावों में Cash निकालने पर ज्‍यादा चार्ज देना पड़ सकता है। यही नहीं चेक बुक, ATM से जुड़े नियम और IFSC code भी बदल रहा है।

loksabha election banner

इनमें SBI के BSBD Account holders के लिए 1 जुलाई 2021 से नए सर्विस चार्ज लागू होंगे। इनमें ATM विड्राल, Cheque book, मनी ट्रांसफर और दूसरे ट्रांजैक्शन शामिल हैं। खाताधारकों को एक Rupay एटीएम कम डेबिट कार्ड मिलता है।
कहां-कहां लगेगा चार्ज
ये सभी चार्ज 1 जुलाई 2021 से लागू हो जाएंगे। इसके बाद 4 बार मुफ्त कैश विड्राल के बाद चार्ज लगेगा। खास बात है कि ब्रांच और ATM दोनों जगह से ट्रांजैक्‍शन को एकसाथ गिना जाएगा। इस तरह महीने में 4 ही ट्रांजैक्‍शन Free हैं, चाहे बैंक से करें या Atm से। Cash निकालने पर 15 रुपये+GST पेमेंट करना होगा।
Free chequebook
Bank BSBD अकाउंट होल्‍डर से 10 लीफ की चेकबुक पर कोई चार्ज नहीं लेता। लेकिन इससे ज्‍यादा Leaf वाली चेकबुक पर 40 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज लगेगा। 25 लीफ वाली चेकबुक पर 75 रुपये चार्ज होंगे। जबकि इमरजेंसी चेकबुक पर 50 रुपये और जीएसटी चार्ज जोड़कर देना होगा। सीनीयर सिटीजन को चार्ज से फ्री रखा गया है।
Syndicate Bank का नया IFSC
Syndicate bank का Canara Bank में विलय हो गया है और इसकी बैंकिंग डिटेल बदलने वाली है। केनरा बैंक ने कहा है कि पूर्ववर्ती सिंडिकेट बैंक की शाखाओं का IFSC कोड 1 जुलाई, 2021 से बदल जाएगा। केनरा बैंक ने कहा कि ग्राहकों को NEFT/RTGS/IMPS के जरिये फंड लेने के लिए नए केनरा आईएफएससी (Canara IFSC Code) का इस्तेमाल करना होगा।
नई चेक बुक मिलेगी
नया IFSC Canarabank.com/IFSC.Html या केनरा बैंक की वेबसाइट पर जाकर या केनरा बैंक की किसी शाखा में जाकर हासिल किया जा सकेगा। पूर्ववर्ती सिंडिकेट बैंक के ग्राहकों को बदले आईएफएससी और एमआईसीआर कोड के साथ नई चेक बुक हासिल करनी होगी।
ऐसे चेक करें शाखा का नया कोड

Priyanka Gandhi in Punjab: पंजाब पहंची प्रियंका गांधी, न्‍याय संकल्‍प रैली में बोलीं- केंद्र सरकार ने किसानों को दिया धोखा
UP Lok Sabha Election: यूपी के इस खास लोकसभा में सारी कोशिशें हुई नाकाम, यहां फिर घटा मतदान
Lok Sabha Election 2024: जिस संदेशखाली की आग पूरे देश में उठी, वहीं मतदान से पहले पसरा अजीब सा सन्नाटा, जानिए आखिर क्यों लोग हो गए खामोश?
UP Lok Sabha Election: नहीं बनी रोड, नहीं पड़ेगा वोट वाले गांव में खटाखट वोट, 2014 कर दिया था मतदान का बहिष्‍कार
लुधियाना में राजनाथ सिंह का दौरा, केजरीवाल पर जमकर बरसे रक्षा मंत्री; बोले- वर्क फ्रॉम जेल वाले पहले सीएम…
Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में हुई सबसे कम वोटिंग, आपके प्रदेश में कि​तना हुआ मतदान, यहां देखें हर Phase का आंकड़ा

source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *