Vote
Bank new rules from july 1 अगर आपके घर में किसी का खाता SBI या Canara Bank/syndicate bank में है तो इस हफ्ते से बैंकिंग बदल रही है। इन बदलावों में Cash निकालने पर ज्‍यादा चार्ज देना पड़ सकता है।
नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। अगर आपके घर में किसी का खाता SBI या Canara Bank/syndicate bank में है तो इस हफ्ते से बैंकिंग बदल रही है। इन बदलावों में Cash निकालने पर ज्‍यादा चार्ज देना पड़ सकता है। यही नहीं चेक बुक, ATM से जुड़े नियम और IFSC code भी बदल रहा है।

इनमें SBI के BSBD Account holders के लिए 1 जुलाई 2021 से नए सर्विस चार्ज लागू होंगे। इनमें ATM विड्राल, Cheque book, मनी ट्रांसफर और दूसरे ट्रांजैक्शन शामिल हैं। खाताधारकों को एक Rupay एटीएम कम डेबिट कार्ड मिलता है।
कहां-कहां लगेगा चार्ज
ये सभी चार्ज 1 जुलाई 2021 से लागू हो जाएंगे। इसके बाद 4 बार मुफ्त कैश विड्राल के बाद चार्ज लगेगा। खास बात है कि ब्रांच और ATM दोनों जगह से ट्रांजैक्‍शन को एकसाथ गिना जाएगा। इस तरह महीने में 4 ही ट्रांजैक्‍शन Free हैं, चाहे बैंक से करें या Atm से। Cash निकालने पर 15 रुपये+GST पेमेंट करना होगा।
Free chequebook
Bank BSBD अकाउंट होल्‍डर से 10 लीफ की चेकबुक पर कोई चार्ज नहीं लेता। लेकिन इससे ज्‍यादा Leaf वाली चेकबुक पर 40 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज लगेगा। 25 लीफ वाली चेकबुक पर 75 रुपये चार्ज होंगे। जबकि इमरजेंसी चेकबुक पर 50 रुपये और जीएसटी चार्ज जोड़कर देना होगा। सीनीयर सिटीजन को चार्ज से फ्री रखा गया है।
Syndicate Bank का नया IFSC
Syndicate bank का Canara Bank में विलय हो गया है और इसकी बैंकिंग डिटेल बदलने वाली है। केनरा बैंक ने कहा है कि पूर्ववर्ती सिंडिकेट बैंक की शाखाओं का IFSC कोड 1 जुलाई, 2021 से बदल जाएगा। केनरा बैंक ने कहा कि ग्राहकों को NEFT/RTGS/IMPS के जरिये फंड लेने के लिए नए केनरा आईएफएससी (Canara IFSC Code) का इस्तेमाल करना होगा।
नई चेक बुक मिलेगी
नया IFSC Canarabank.com/IFSC.Html या केनरा बैंक की वेबसाइट पर जाकर या केनरा बैंक की किसी शाखा में जाकर हासिल किया जा सकेगा। पूर्ववर्ती सिंडिकेट बैंक के ग्राहकों को बदले आईएफएससी और एमआईसीआर कोड के साथ नई चेक बुक हासिल करनी होगी।
ऐसे चेक करें शाखा का नया कोड

Lok Sabha Election 2024: सपा से कड़ी टक्कर में ‘सहयोगियों’ के सहारे भाजपा की हैट-ट्रिक, आईएनडीआई की बीजेपी के मंत्री से लड़ाई
East Delhi lok sabha Chunav Result 2024: क‍िसके स‍िर सजेगा जीत का ताज, कुलदीप कुमार और हर्ष मल्होत्रा के बीच है मुकाबला
यूपी की इस हॉट सीट पर कौन मारेगा बाजी? Lok Sabha Election Result से पहले चाय की दुकानों पर हार-जीत की चर्चा तेज
योगी ने पाकिस्तान तो अखिलेश ने छेड़ा क्यूटो का तार… यूपी की इन 17 सीटों पर बयानों से बदला समीकरण
West Delhi lok sabha Chunav Result 2024: पश्चिमी दिल्ली सीट पर किसे मिलेगी जीत? भाजपा और AAP के बीच है दिलचस्प मुकाबला
Lok Sabha Election 2024: क्या यूपी की ये 23 सीटें बिगाड़ेंगी भाजपा का खेल? चौंका देंगे 2014 और 2019 के आंकड़े

source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *