Vote
Bank new rules from july 1 अगर आपके घर में किसी का खाता SBI या Canara Bank/syndicate bank में है तो इस हफ्ते से बैंकिंग बदल रही है। इन बदलावों में Cash निकालने पर ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अगर आपके घर में किसी का खाता SBI या Canara Bank/syndicate bank में है तो इस हफ्ते से बैंकिंग बदल रही है। इन बदलावों में Cash निकालने पर ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है। यही नहीं चेक बुक, ATM से जुड़े नियम और IFSC code भी बदल रहा है।
इनमें SBI के BSBD Account holders के लिए 1 जुलाई 2021 से नए सर्विस चार्ज लागू होंगे। इनमें ATM विड्राल, Cheque book, मनी ट्रांसफर और दूसरे ट्रांजैक्शन शामिल हैं। खाताधारकों को एक Rupay एटीएम कम डेबिट कार्ड मिलता है।
कहां-कहां लगेगा चार्ज
ये सभी चार्ज 1 जुलाई 2021 से लागू हो जाएंगे। इसके बाद 4 बार मुफ्त कैश विड्राल के बाद चार्ज लगेगा। खास बात है कि ब्रांच और ATM दोनों जगह से ट्रांजैक्शन को एकसाथ गिना जाएगा। इस तरह महीने में 4 ही ट्रांजैक्शन Free हैं, चाहे बैंक से करें या Atm से। Cash निकालने पर 15 रुपये+GST पेमेंट करना होगा।
Free chequebook
Bank BSBD अकाउंट होल्डर से 10 लीफ की चेकबुक पर कोई चार्ज नहीं लेता। लेकिन इससे ज्यादा Leaf वाली चेकबुक पर 40 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज लगेगा। 25 लीफ वाली चेकबुक पर 75 रुपये चार्ज होंगे। जबकि इमरजेंसी चेकबुक पर 50 रुपये और जीएसटी चार्ज जोड़कर देना होगा। सीनीयर सिटीजन को चार्ज से फ्री रखा गया है।
Syndicate Bank का नया IFSC
Syndicate bank का Canara Bank में विलय हो गया है और इसकी बैंकिंग डिटेल बदलने वाली है। केनरा बैंक ने कहा है कि पूर्ववर्ती सिंडिकेट बैंक की शाखाओं का IFSC कोड 1 जुलाई, 2021 से बदल जाएगा। केनरा बैंक ने कहा कि ग्राहकों को NEFT/RTGS/IMPS के जरिये फंड लेने के लिए नए केनरा आईएफएससी (Canara IFSC Code) का इस्तेमाल करना होगा।
नई चेक बुक मिलेगी
नया IFSC Canarabank.com/IFSC.Html या केनरा बैंक की वेबसाइट पर जाकर या केनरा बैंक की किसी शाखा में जाकर हासिल किया जा सकेगा। पूर्ववर्ती सिंडिकेट बैंक के ग्राहकों को बदले आईएफएससी और एमआईसीआर कोड के साथ नई चेक बुक हासिल करनी होगी।
ऐसे चेक करें शाखा का नया कोड
- canarabank.com/IFSC.html पर जाएं।
- यहां अपने इलाके की डिटेल भरें, मसलन आप कहां रहते हैं उसका PIN Code, कॉलोनी का नाम और दूसरी मांगी गई डिटेल।
- आपको पास की शाखा का IFSC मिल जाएगा।
- बैंक शाखा में जाकर भी IFSC कोड ले सकते हैं।
Darbhanga lok sabha Chunav Result : पहली बार BJP के कब्जे में गई थी दरभंगा सीट, 8 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
Gaya Lok Sabha Chunav Result: गया में रोमांचक मुकाबला, मांझी और कुमार सर्वजीत के बीच टाइट फाइट; पढ़ें समीकरण
Begusarai Lok Sabha Chunav Result: बेगूसराय में कौन मारेगा बाजी, गिरिराज सिंह या अवधेश राय? पढ़ें सबसे तेज अपडेट यहां
Lok Sabha Election 2024: 'लेफ्ट' का इस बार क्या होगा? ढाई दशक का सूखा समाप्त होने की प्रतीक्षा में वामदल
Lok sabha chuav exit poll : हिन्दी पट्टी की पार्टी नहीं रह गई BJP, एग्जिट पोल में कश्मीर से केरल तक दिखा भाजपा का 'विराट' स्वरूप
Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय की हैट्रिक या आईएनडीआईए के वीरेंद्र सिंह मारेंगे मैदान!, देखिए यहां
